भोपाल, 18 फरवरी।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस का जीवन प्रेम, करुणा, सादगी और सार्वभौमिक भाईचारे का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार समाज को सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि स्वामी जी ने श्रद्धा-भक्ति के साथ मानवता की सेवा को मोक्ष प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग बताया। तप, योग और ध्यान से ओतप्रोत उनका आध्यात्मिक जीवन सदैव समाज को दिशा देता रहेगा।



