काठमांडू, 05 मार्च।
नेपाल के दोलखा जिले के तामाकोशी गाउँपालिका के वार्ड नंबर 4 में स्थित मालु मतदान केंद्र पर मतदान अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय कर्मचारियों के साथ हाथापाई की कोशिश होने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया बाधित बनी हुई है।
सहायक प्रमुख जिला अधिकारी औलाख बहादुर आले ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है और समस्या का समाधान निकालने के लिए चर्चा और बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी बूथ एजेंटों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
आले ने स्पष्ट किया कि बैलेट पेपर लूटने का प्रयास करने वाले पोलिंग एजेंट को नियंत्रण में ले लिया गया है। इस कदम से मतदान प्रक्रिया में व्यवधान को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।



