बॉलीवुड
19 Feb, 2026

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच हैदराबाद का घर जगमगाया

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के घर की रोशनी और फूलों से सजावट ने फैंस में शादी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

हैदराबाद, 19 फरवरी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की निजी जिंदगी फिर से सुर्खियों में है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।

वीडियो में विजय देवरकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को रोशनी और फूलों से सजाया हुआ देखा जा सकता है, जो किसी उत्सव या शादी के समारोह का संकेत देता है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं। घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसमें चारों ओर लाइटिंग और फूलों की सजावट नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों कलाकारों को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। इसमें केवल परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। इससे पहले खबरें आई थीं कि दोनों ने 3 अक्टूबर 2025 को सगाई की थी। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रहे संकेतों ने फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह चर्चित जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।