जोधपुर, 14 फरवरी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि बिश्नोई को राहत देते हुए सवाई माधोपुर के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) द्वारा जारी विंटेज स्कूटर के सत्यापन संबंधी नोटिस पर रोक लगा दी।
न्यायाधीश कुलदीप माथुर की एकल पीठ में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि रवि बिश्नोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं और वे ग्रेडेड खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हैं। इस समय आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप भी चल रहा है। ऐसे में वे सवाई माधोपुर जिले में व्यक्तिगत रूप से स्कूटर के सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सकते।
कोर्ट ने डीटीओ कार्यालय, सवाई माधोपुर की ओर से जारी नोटिस के प्रभाव पर रोक लगाते हुए आदेश दिया कि स्कूटर के पंजीकरण प्रमाणपत्र को लेकर वाहन सिटीजन सर्विस पोर्टल पर यथास्थिति बनाए रखी जाए।



