मीरजापुर, 21 फरवरी।
लालगंज–हलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय रज्जन कोल की मौत हो गई। रज्जन रजई गांव निवासी मध्य प्रदेश का रहने वाला था और किसी कार्य से लालगंज की ओर जा रहा था।
लालापुर गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने रज्जन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत पुलिस को सूचित किए।
पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



