मध्य प्रदेश
14 Mar, 2026

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए अभिभावकों में बढ़ा उत्साह

सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रथम कक्षा के निःशुल्क प्रवेश हेतु पहले दिन ही 22 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

भोपाल, 14 मार्च 2026।

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के पहले ही दिन अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को शाम 6:30 बजे तक 22 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके थे।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने आरटीई पोर्टल का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन इतनी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होना अभिभावकों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आवेदन की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

सत्र 2026-27 के लिए आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक  www.rteportal.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च से 30 मार्च 2026 के बीच आवेदनों के साथ संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संकुल केंद्र वाले स्कूल में अधिकृत अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

पात्र आवेदकों का चयन 2 अप्रैल 2026 को पारदर्शी ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी के बाद आवंटित स्कूल की जानकारी आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। चयन सूची आरटीई पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगी।

आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभिभावक आरटीई पोर्टल, जिला परियोजना कार्यालय, विकासखंड स्रोत केंद्र या जनशिक्षा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।