अन्य राज्य
10 Feb, 2026

शिमला में 1.8 किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

शिमला के चौपाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेपाली मूल के चंदन बुधा को 1.811 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिमला, 10 फ़रवरी।

शिमला जिला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत चौपाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना चौपाल की टीम ने सोमवार रात नियमित गश्त के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली और उसके कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 50 वर्षीय चंदन बुधा के रूप में हुई, जो मूल रूप से नेपाल का निवासी है और वर्तमान में चौपाल के पुजारली गांव में रह रहा था। चरस बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।