अन्य राज्य
11 Feb, 2026

सीवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से दरभंगा इंफ्रा इंजीनियर की मौत

सीवान के बरहनी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दरभंगा के इंफ्रा इंजीनियर अमित कुमार मलिक की बाइक दुर्घटना में मौत। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी।

बिहार, 11 फरवरी।

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहनी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक अंधेरे और सुनसान सड़क का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मृतक दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर बैगनी निवासी रविंद्र मलिक के पुत्र अमित कुमार मलिक थे। अमित सीवान में जियो टेलीकॉम कंपनी के पार्टनर एनआईपीएल में इंफ्रा इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और अपने काम को लेकर काफी जिम्मेदार माने जाते थे। सहयोगियों के अनुसार, अमित कार्य के सिलसिले में गोपालगंज जिले के बरौली गए हुए थे। वहां से काम निपटाकर बाइक से सीवान लौटते समय बरहनी पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

गश्ती पर निकली मुफ्फसिल थाना पुलिस की नजर सड़क किनारे पड़े युवक पर पड़ी। पुलिस ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल फोन से घटना की सूचना उनके सहयोगियों और परिजनों को दी गई।

मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गश्ती के दौरान बरहनी पेट्रोल पंप के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और घटना की जांच में जुटी हुई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।