गुवाहाटी, 27 फरवरी 2026।
गुवाहाटी के दिसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त जिला आयुक्त के बेटे समेत छह युवकों को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त आयुक्त विभाश दास के बेटे वादिक मोदी को गणेशगुरी इलाके में अपने साथियों के साथ सड़क पर हथियार लेकर हंगामा करते देखा गया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी छह आरोपियों को पिस्तौल सहित पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वादिक मोदी, दिगंत हालोई, वसीम अख्तर, अमित भैमिक, जीतू बर्मन और तनीषा शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है।


