शेयर बाज़ार
16 Mar, 2026

शुरुआती गिरावट के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में पहुंचे

घरेलू शेयर बाजार में दिन की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन थोड़ी देर बाद खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवरी करते हुए बढ़त में कारोबार करते दिखाई दिए।

नई दिल्ली, 16 मार्च

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती का रुख दिखाई दिया। आज बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कमजोरी और गहरी हो गई, लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी। इसके चलते दोनों प्रमुख सूचकांक संभलकर हरे निशान में पहुंच गए। सुबह करीब 10 बजे तक सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार में दिग्गज कंपनियों के शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एवियशन और टाटा स्टील के शेयर 2.47 प्रतिशत से 1.38 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। दूसरी तरफ श्रीराम फाइनेंस, कोल इंडिया, ओएनजीसी, मैक्स हेल्थकेयर और डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.63 प्रतिशत से 0.24 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

अब तक के कारोबार में शेयर बाजार में कुल 2,045 कंपनियों के शेयरों में सक्रिय रूप से लेनदेन हो रहा था। इनमें से 882 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,163 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए थे। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का रुख रहा और वे हरे निशान में कारोबार करते दिखे। वहीं 10 कंपनियों के शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में बने रहे। निफ्टी की बात करें तो इसमें शामिल 50 कंपनियों में से 32 शेयर बढ़त के साथ और 18 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 148.13 अंक की गिरावट के साथ 74,415.79 अंक पर खुला। कारोबार शुरू होने के शुरुआती पांच मिनट में ही बिकवाली के दबाव के कारण यह सूचकांक गिरकर 74,384.61 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में खरीदारी बढ़ने लगी, जिससे सूचकांक में तेजी लौट आई। लगातार जारी खरीद और बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 38.93 अंक की बढ़त के साथ 74,602.85 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

इसी तरह राष्ट्रीय शेयर बाजार के निफ्टी ने भी आज 35 अंक की गिरावट के साथ 23,116.10 अंक पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में यह सूचकांक थोड़ी देर में गिरकर 23,098 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद निवेशकों की खरीदारी बढ़ने लगी, जिससे सूचकांक में सुधार आया। शुरुआती 15 मिनट के भीतर ही यह सूचकांक फिर से हरे निशान में पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक के कारोबार में निफ्टी 39.20 अंक की बढ़त के साथ 23,190.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 1,470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,563.92 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत टूटकर 23,151.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।