अन्य राज्य
27 Feb, 2026

पुणे में कार-पिकअप की टक्कर, तीन की मौत, तीन घायल

पुणे–सोलापुर राजमार्ग पर कार और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। चालक की हालत गंभीर है।

मुंबई, 27 फरवरी।

पुणे जिले के इंदापुर क्षेत्र में पुणे–सोलापुर राजमार्ग पर गुरुवार देर रात कार और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद महानगड़े ने बताया कि पिकअप वाहन पंचर होने के कारण राजमार्ग किनारे खड़ा था। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार में छह लोग सवार थे। हादसे में अदिति अमर हाटेकर (25), सखुबाई ईश्वर गेजगे (60) और जय अमर हाटेकर (2) की मौत हो गई।

वहीं कार चालक कबीरदास ईश्वर गेजगे (50), स्वाति कबीरदास गेजगे (34) और समृद्धि कबीरदास गेजगे (10) घायल हो गए। चालक कबीरदास की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो की स्थिति स्थिर बताई गई है।

सूचना मिलते ही भिगवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।