शिक्षा
06 Feb, 2026

यूजीसी के नए समता नियम लागू करने की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रयागराज में यूजीसी के नए समता नियम लागू करने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

प्रयागराज, 06 फरवरी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए समता संबंधी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रयागराज में छात्रों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और केंद्र सरकार से नियमों को शीघ्र लागू करने की मांग की।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय, सीएमपी डिग्री कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने सुबह बैंक रोड चौराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज एवं कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल आगे-पीछे तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। छात्रों का कहना था कि यूजीसी द्वारा घोषित नए समता नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए जरूरी हैं और इन्हें लागू करने में हो रही देरी से छात्रों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि यूजीसी के नए नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, ताकि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित हो सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।