मध्य प्रदेश
26 Feb, 2026

भोपाल में पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

भोपाल में मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की तीन दिवसीय कार्यशाला में पर्यटन और पुलिस विभाग मिलकर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और अनुकूल पर्यटन वातावरण बनाने पर चर्चा करेंगे।

भोपाल, 26 फरवरी।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित और संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के अंतर्गत तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज से भोपाल में किया जा रहा है।

कार्यशाला भोपाल के होटल पलाश रेसिडेंसी में आयोजित की गई है। इसके माध्यम से पर्यटन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिला पर्यटकों की सुरक्षा, सहजता और विश्वास को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में गृह, पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग, पर्यटन बोर्ड, पर्यटन निगम और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

कार्यशाला के पहले दिन पर्यटन विभाग समुदाय आधारित पर्यटन और महिला सुरक्षा प्रयासों पर प्रस्तुति देगा, जबकि पुलिस विभाग सुरक्षा से जुड़े प्रावधान और रणनीतियों पर चर्चा करेगा। समूह कार्यों में धार्मिक, ग्रामीण, पुरातात्विक, वन क्षेत्र, साहसिक पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और साइबर धोखाधड़ी जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

दूसरे दिन 27 फरवरी को निष्कर्षों के आधार पर एक्शन प्लान और पॉलिसी एडवोकेसी पर चर्चा होगी। इसके अलावा खारी, भोजपुर, भीमबेठिका, वन विहार और भोपाल के आसपास के पर्यटन स्थलों का क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा और सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

28 फरवरी को कार्यशाला में विभिन्न राज्यों और देशों के केस स्टडी, विशेषज्ञ व्याख्यान, यूएन-विमेन की प्रस्तुति, जेंडर संवेदनशीलता, सामुदायिक पुलिसिंग और सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तृत संवाद होगा। कार्यशाला का समापन स्मृति चिह्न वितरण के साथ किया जाएगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।