टॉप न्यूज़
27 Feb, 2026

केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी झारखंड से गिरफ्तार

केवाईसी अपडेट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठग को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए।

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026।

उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने केवाईसी अपडेट के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर ठग को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम, तीन मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को बृजपुरी निवासी 53 वर्षीय गोविंद सिंह की शिकायत पर ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का झांसा दिया और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने उनके नाम पर 5,99,996 रुपये का तत्काल ऋण निकाल लिया। इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के अनुसार जांच के लिए साइबर थाना टीम ने तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाकर आरोपी का पता लगाया और झारखंड के धनबाद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिल्ली के पूर्वी और पश्चिमी जिलों के साथ ही धनबाद, निरसा और पश्चिम बंगाल में दर्ज पांच अन्य समान मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।