अन्य राज्य
16 Feb, 2026

डेबरा में पथश्री परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू

पश्चिम मेदिनीपुर के हासिमपुर क्षेत्र में पथश्री परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य शुरू। विधायक डॉ. हुमायूं कबीर ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पश्चिम मेदिनीपुर, 16 फ़रवरी।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के हासिमपुर क्षेत्र में राज्य सरकार की पथश्री परियोजना के अंतर्गत सोमवार सुबह सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्य का उद्घाटन डेबरा विधानसभा के विधायक डॉ. हुमायूं कबीर ने किया। इस अवसर पर डेबरा पंचायत समिति के लोक निर्माण विभाग के कार्याध्यक्ष सीतेश धाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जीवन राम ने बताया कि हासिमपुर क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़क संपर्क की मांग की जा रही थी। नई सड़क बनने से क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुगम होगी और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।