अन्य राज्य
17 Feb, 2026

हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी के दौरान एक बर्खास्त शिक्षक के घर से दो अवैध तमंचे और कई कारतूस बरामद। आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी।

हल्द्वानी, 17 फरवरी।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक बर्खास्त शिक्षक के घर पर छापेमारी में दो अवैध तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित एके-47 में प्रयुक्त 7.62 एमएम का कारतूस मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा (दो कारतूस), 12 बोर का तमंचा (चार कारतूस), 7.62 एमएम का एक कारतूस तथा 7.65 एमएम के दस कारतूस बरामद हुए। हथियार घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। छापेमारी के दौरान आरोपित ने आत्मघाती कदम उठाने की भी कोशिश की, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

परिजनों ने बताया कि आरोपित लंबे समय से हथियार दिखाकर उन्हें डराता-धमकाता था। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई से पहले क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।