अन्य राज्य
20 Feb, 2026

कैथल: शराब ठेके पर फायरिंग, रिकवरी एजेंट घायल

कैथल के जाखौली अड्डा शराब ठेके पर ताबड़तोड़ फायरिंग में रिकवरी एजेंट अमित घायल। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

कैथल, 20 फरवरी।

कैथल के जाखौली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार रात हमलावरों ने रिकवरी के लिए आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में अमित के हाथ में गोली लगी, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अमित और राहुल ठेके की सेल का पैसा लेने के लिए अपनी कार में जाखौली अड्डा पहुंचे। जैसे ही दोनों कार से उतरे, पहले से घात लगाए बैठे पांच-छह बदमाशों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग से ठेके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल होने के बावजूद अमित ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी देख रही है कि घटना पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।