इंदौर, 27 फरवरी 2026।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंच रहे हैं। वे यहां वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जनसंपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि इंदौर पहुंचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष रेसीडेंसी कोठी में कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:15 बजे वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।
दोपहर करीब दो बजे लोकसभा अध्यक्ष बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित महेश्वरम् भवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 05:10 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से कोटा के लिए रवाना हो जाएंगे।



