राजनीति
12 Feb, 2026

महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और केंद्रीय नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें नमन किया; उनके शिक्षा, सामाजिक सुधार और वैदिक मूल्यों के योगदान को याद किया।

नई दिल्ली, 12 फरवरी

स्वराज, स्वदेशी और स्वावलंबन के प्रवर्तक तथा आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री सहित देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर संदेश में कहा कि महान संत एवं समाज-सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती ने प्राचीन भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के तर्कसंगत स्वरूप का प्रसार करते हुए समाज और शिक्षा पद्धति को अमूल्य दिशा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी द्वारा स्थापित आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान आज भी देश को लाभान्वित कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने देशवासियों से उनके दिखाए मार्ग पर चलकर भारत को विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महर्षि दयानंद को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अंधविश्वास, आडंबर और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जीवनभर संघर्ष किया। शिक्षा के प्रसार, नारी सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान राष्ट्र को नई वैचारिक दिशा देने वाला रहा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि महर्षि दयानंद ने ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के माध्यम से वैदिक मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाया और समाज को कुरीतियों के त्याग तथा स्त्री शिक्षा के लिए प्रेरित किया।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें प्रखर सुधारवादी विचारक बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद ने वैदिक ज्ञान और भारतीय संस्कृति की मूल भावना को पुनर्जीवित करते हुए समाज को अज्ञान और कुरीतियों से मुक्त करने का आह्वान किया। शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनका संघर्ष राष्ट्र जागरण की आधारशिला बना।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए उनके ‘वेदों की ओर लौटो’ आह्वान को सांस्कृतिक जागरण की नई धारा बताया। शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के प्रति उनकी दृष्टि आज भी संतुलित और प्रगतिशील समाज निर्माण के लिए प्रेरक है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वासों के विरुद्ध ज्ञान का दीप प्रज्वलित कर जागरूकता का मार्ग दिखाने वाले महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें नमन करती हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें वैदिक चेतना के महान उद्घोषक बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाज-उत्थान और राष्ट्र-जागरण के कार्यों को समर्पित रहा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने समाज में व्याप्त रूढ़ियों और भेदभाव को मिटाकर सत्यनिष्ठ चिंतन, मानवता और सामाजिक समरसता की नई राह दिखाई। शिक्षा, स्वराज्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति उनके दूरदर्शी विचारों ने राष्ट्र में नई चेतना का संचार किया। उनका आदर्श जीवन और सत्य के प्रति अडिग निष्ठा हम सभी के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महर्षि दयानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समानता, शिक्षा, जागरूकता और प्रगतिशील विचारों के माध्यम से समतामूलक समाज के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहेगा।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने भी महर्षि दयानंद के समतामूलक और शिक्षित समाज के निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।