लखनऊ, 14 मार्च 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बड़े तबादले किए हैं। इसमें सात आईपीएस अधिकारियों, सात आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण शामिल है।
पुलिस महकमे में चार जिलों के पुलिस कप्तान समेत सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक लखनऊ भेजा गया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में स्थानांतरित किया गया। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाया गया। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, ओमप्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक कासगंज, अभिनव त्यागी को पुलिस अधीक्षक भदोही और पाटिल निमिष दशरथ को अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
आईएएस अधिकारियों में लोक निर्माण विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को गृह विभाग में स्थानांतरित किया गया है। प्रतीक्षा को पीडब्ल्यूडी में सचिव का पदभार सौंपा गया। महेंद्र प्रसाद को उत्तर प्रदेश पुनर्गठन सामान्य विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। नीना शर्मा को सार्वजनिक उद्यम विभाग का प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक बनाया गया, जबकि संजय कुमार को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया। धर्मार्थ कार्य विभाग की विशेष सचिव रघुवीर को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग का विषय सचिव बनाया गया और आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
चार पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। झांसी में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात प्रदीप कुमार सिंह द्वितीय को उप जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया। सुरेंद्र कुमार को मथुरा से मुक्त कर अपर आयुक्त कानपुर मंडल बनाया गया। वेद प्रिय आर्य को उप जिलाधिकारी जालौन से हटाकर मथुरा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया और गुलाब सिंह को झांसी से हटाकर कुशीनगर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया।


