नई दिल्ली, 20 फरवरी।
पेरिस की प्रमुख कंपनी 'मिस्ट्रल एआई' के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर्थर मेन्श ने उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को मुलाकात की, जिसमें एआई तकनीक के सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
मेन्श इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत मंडपम आए थे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने बैठक में कहा कि एआई का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक कल्याण और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाना चाहिए और भारत में तेजी से बढ़ रहे एआई क्षेत्र को मजबूत प्रतिभा भंडार से और बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।



