उत्तर प्रदेश
10 Feb, 2026

मुठभेड़ में अंतर जनपदीय गो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में अंतर-जनपदीय गो तस्कर मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया गया। उसके साथी मोनू बघेल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जौनपुर, 10 फरवरी।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान अंतर-जनपदीय गो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

क्षेत्राधिकारी सदर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा पुलिस टीम पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप में सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। भागते समय देवकली नहर पुलिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पुलिस से घिरने पर बदमाशों ने गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान आजमगढ़ के माहुल गांव निवासी मोहम्मद सलमान के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और पिकअप वाहन बरामद किया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सीओ ने बताया कि दूसरा अभियुक्त, सुल्तानपुर निवासी मोनू बघेल, मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।