अन्य राज्य
11 Mar, 2026

झारखंड विधानसभा में डीजे प्रतिबंध पर हंगामा, अबुआ आवास योजना पर चर्चा

रांची में बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायकों ने रामनवमी डीजे प्रतिबंध पर विरोध जताया, वहीं अबुआ आवास योजना पर मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी।

रांची, 11 मार्च

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन बुधवार को सदन में रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में डीजे बजाने पर प्रतिबंध का मुद्दा उठाया और सरकार पर सवाल खड़े किए।

उनके समर्थन में कई भाजपा विधायक अपनी सीटों से उठकर विरोध जताने लगे। इस दौरान कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप भी सदन के वेल में चले गए। भाजपा विधायकों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था कि कोयला, बालू और जमीन की लूट नहीं चलेगी। हंगामे के बीच मार्शलों ने तख्तियां छीन लीं। प्रदीप यादव ने अपनी बात पूरी न होने पर नाराजगी जताई। बाद में संसदीय कार्य मंत्री के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई।

संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने स्पष्ट किया कि डीजे प्रतिबंध का धर्म से कोई संबंध नहीं है और रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाना चाहिए।

इस बीच, लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने अबुआ आवास योजना पर सवाल उठाए। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने गरीबों के लिए 4400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे लगभग 6 लाख आवास पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाने पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला। अबुआ आवास योजना के तहत सही लाभुकों की पहचान के लिए सर्वेक्षण जारी है और अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों की जांच की जा चुकी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेपानगर में 127 विकास कार्यों की सौगात के साथ जनजातीय सम्मेलन में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 127 विकास कार्यों की सौगात दी और जनजातीय सम्मेलन में किसानों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का परिचय साझा किया।

ट्रंप ने नाटो को होर्मुज सुरक्षा में सहयोग का दिया कड़ा संदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि नाटो होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं करता तो इसका भविष्य बहुत बुरा होगा।

श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन, उमर अब्दुल्ला ने किया लोकार्पण

कश्मीर में वसंत ऋतु के आगमन के अवसर पर श्रीनगर में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना।

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।